Uncategorized

UP: भाजपा तैयार करा रही विधायकों-प्रमुख दावेदारों का रिपोर्ट कार्ड

May 18, 2026 उत्तरप्रदेशराज्य

विधानसभा चुनाव के मजबूत होमवर्क में लगी भाजपा अपने विधायकों और प्रमुख दावेदारों की गहराई नापने के लिए सर्वे एजेंसियों की मदद ले रही है। दिल्ली और लखनऊ से जिले में आई एक-एक एजेंसी नेताओं की कुंडली तैयार करने में लग गई है। एजेंसियों के लोग घूम-घूमकर लोगों से फीडबैक ले रहे हैं।

काम पूरा होने पर रिपोर्ट पार्टी नेतृत्व को सौंपी जाएगी। 2027 के विधानसभा चुनाव के लिहाज से मुरादाबाद मंडल भाजपा के लिए काफी अहम है। प्रदेश में भले ही दो बार से भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार है लेकिन दोनों चुनावाें में मुरादाबाद मंडल में भाजपा का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा था।

2017 में मंडल की 27 में से 14 और 2022 में 10 सीटों पर पार्टी को जीत मिली थी। हालांकि बाद में हुए उपचुनाव में मंडल की तीन सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की। ऐसे में 2027 के चुनाव में मंडल में भी अच्छे प्रदर्शन के लिए पार्टी हर स्तर पर काम कर रही है।

दिल्ली और लखनऊ से आई एक-एक एजेंसी
इसके लिए संगठन के स्तर पर काम चल रहा है। मंडल प्रभारी बना दिए गए हैं। विधानसभा क्षेत्र प्रभारी भी तय किए जाएंगे। दूसरी ओर केंद्रीय और प्रदेश नेतृत्व द्वारा क्षेत्रीय विधायकों और दावेदारों के नामों पर जनता का फीडबैक जानने की नई शुरुआत भी हुई है।

पार्टी सूत्र बताते हैं कि करीब दो दिन से दिल्ली और लखनऊ से आई एक-एक एजेंसी जिले में अलग-अलग स्थानों पर सर्वे कर रही है। एजेंसी के लोग शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक जा रहे हैं। अलग-अलग वर्ग के लाेगों से मुलाकात कर संभावित नामों और विधायकों के कामों पर जनता का मन टटोल रहे हैं।

कुछ निर्धारित सवालों के माध्यम से लोगों की राय जानने का प्रयास किया जा रहा है। सूत्र बताते हैं कि यह टीम करीब एक सप्ताह जिले में रहेगी। बाद में पार्टी नेतृत्व को अपनी रिपोर्ट भेजेगी।

तीन टीमें पहले ही कर चुकी हैं सर्वे
भाजपा के लिए तीन अन्य टीमें पहले सर्वे कर चुकी हैं। कुछ समय पहले जिले में टीमें आई थीं। अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर ये टीमें लोगों से मिली थीं और सर्वे करके चली गईं।

दो विधानसभा चुनावों में मंडल  में भाजपा और सपा की स्थिति
                           2017                                     2022

जिलाभाजपा (वर्तमान)सपा (वर्तमान)भाजपा (पूर्व)सपा (पूर्व)
मुरादाबाद2415
संभल2213
रामपुर2323
अमरोहा3122
बिजनौर5344

नोट : 2022 के चुनाव के बाद हुए मंडल में हुए उपचुनाव में भाजपा ने तीन सीटें जीत ली हैं।

इन प्रमुख बिंदुओं पर कर रहे लोगों से सवाल

2022 में किसको वोट दिया था
2024 में किसको वोट दिया था
2027 में किसको वोट देंगे

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button