Current Affairs

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में विश्व हिंदू परिषद ने अपनाया सख्त रुख, FIR में देरी पर उठाए सवाल, प्रशासन के सामने रखी चार मांगें

अयोध्या स्थित राम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावे के कथित गबन (Ram Mandir Offering theft Controversy) के मामले ने नया मोड़ ले लिया है।

अयोध्या स्थित राम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावे के कथित गबन (Ram Mandir Offering theft Controversy) के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने इस प्रकरण में अब खुलकर हस्तक्षेप करते हुए प्रशासन से तत्काल और कठोर कार्रवाई की मांग की है।

विहिप के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट साझा कर मामले में अब तक एफआईआर दर्ज न होने पर सवाल खड़े किए हैं।

प्रशासन से शीघ्र कानूनी कार्रवाई करने की अपील की

आलोक कुमार द्वारा साझा किए गए पोस्टर में भव्य राम मंदिर की तस्वीर के साथ प्रशासन से शीघ्र कानूनी कार्रवाई करने की अपील की गई है। विहिप का कहना है कि करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़े इस मामले में किसी भी प्रकार की ढिलाई स्वीकार नहीं की जा सकती।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button