Dance

वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ दिया फैन का हाथ, बीच स्टेडियम में दर्द से कराहने लगा शख्स

July 5, 2026 खेल

जिस पल का इंतजार था वो देखने को मिल गया। वैभव सूर्यवंशी ने मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रेफर्ड मैदान पर अपना इंटरनेशनल डेब्यू कर लिया। इसी के साथ उन्होंने रिकॉर्ड भी बना दिया, लेकिन अपने पहले ही मैच में वैभव ने फैन को दर्द भी दे दिया। ऐसा दर्द जिससे वो शख्स बीच स्टेडियम में ही जोर-जोर के कराहने लगा।

वैभव ने 15 साल 99 दिन की उम्र में अपना डेब्यू किया। इसी के साथ वह भारत के लिए सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ा है जिन्होंने 16 साल 205 दिन की उम्र में डेब्यू किया था।

आर्चर की गेंद पर छक्का

उम्मीद थी कि वैभव ने अपना जो अंदाज अभी तक दिखाया है वही दिखाएं और उन्होंने ऐसा ही किया। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने अपना पहला इंटरनेशनल छक्का मारा भी तो ऐसे गेंदबाज पर जिसकी तूफानी गेंदें बल्लेबाजों को डरा देती है। आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स में वैभव के साथ खेलने वाले जोफ्रा आर्चर की गेंद पर इस बल्लेबाज ने अपना पहला इंटरनेशनल छक्का मारा। वैभव ने रूम बनाया तो आर्चर ने गेंद उनके पैरों पर ही दे दी। वैभव ने भी शानदार फ्लिक जमाते हुए छक्का मार दिया।

लेकिन ये छक्का एक फैन को दर्द दे गया। वैभव का छक्का गया डीप फाइन लेग पर। स्टैंड पर बैठे दो दर्शकों ने कैच लपकने की कोशिश की, लेकिन वह कैच ले नहीं पाए। गेंद एक दर्शक के हाथ पर लगी और वह दर्द से कराहने लगे।

विल जैक्स ने किया शिकार

वैभव ने इस मैच में 10 गेंदों का सामना किया और दो छक्कों की मदद से 14 रन बनाए। वह विल जैक्स का शिकार बने जिन्होंने पांचवें ओवर की पांचवीं गेंद पर उन्हें जोस बटलर के हाथों स्टम्प कराया। वैभव आगे निकले और जैक्स ने गेंद ऑफ स्टम्प के बाहर फेंक दी। वैभव का संतुलन बिगड़ गया और वह चूक गए। बटलर ने उनको स्टम्प करने का मौका नहीं गंवाया।

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button